नवजात का शव मिला, जांच में जुट पुलिस

नवजात का शव मिला, जांच में जुट पुलिस

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 13 स्थित एसडीओ आवास के समीप शनिवार की देर शाम एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. बच्ची के शव की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों सहित राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी. बताया जा रहा है कि घर लौट रहे दो युवकों की अचानक नजर सड़क के किनारे पड़ी बच्ची पर पड़ी. करीब जाकर देखने पर पता चला कि वह कुछ माह की ही बच्ची का शव था. उसके बाद दोनों युवकों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी. जिसके बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. बाद में मामला संदिग्ध देखते उन्होंने मामले की सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. वहीं सदर थाना की पुलिस बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में कई चर्चाएं चल रही थी. लोगों ने इस तरह की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला घटना बताया. लेकिन दूसरे दिन भी बच्ची की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >