जमीन विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, नगद व गहने लूटने का आरोप

सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.

गंभीर रूप से घायल पति को किया सदर अस्पताल रेफर

सलखुआ. सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, उटेशरा वार्ड चार निवासी राजकुमारी देवी अपने पति विनय कुमार यादव के साथ विवादित जमीन पर पहुंची थी. जिस पर न्यायालय में मामला विचाराधीन है.

मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल

आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही बसंत यादव, शशिभूषण यादव, पुष्पांजली कुमारी, रूणा देवी सहित तीन-चार अज्ञात लोग ट्रैक्टर लेकर जमीन जोतने पहुंचे थे. दंपति द्वारा विरोध करने पर सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया. पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके पति को पकड़कर गला दबाने का प्रयास किया तथा जमीन पर पटककर लोहे के हथौड़े, सरिया एवं कट्टे के बट से बेरहमी से पिटाई की. हमले में उनके पति के हाथ-पैर एवं रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आी, जबकि पैर में फ्रैक्चर हो गया. सिर पर हथौड़े से वार किए जाने के बाद वह बेहोश हो गये.

पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के दौरान आरोपियों द्वारा घायल के पास से 25 हजार रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है. वहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसके कान से करीब पांच ग्राम सोने का गहना भी छीन लिया गया. शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी वहां से फरार हो गये. इसके बाद परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सलखुआ पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़िता ने सलखुआ थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >