सिपाही भर्ती परीक्षा आज : सहरसा जंक्शन पर एसटीएफ तैनात, चलेंगी चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Constable Exam Saharsa Junction: केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर सहरसा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए एसटीएफ समेत विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. वहीं अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

सहरसा से नीरज कुमार वर्मा की रिपोर्ट:

Constable Exam Saharsa Junction: केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भीड़ के सुगम प्रबंधन को लेकर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने विशेष तैयारी की है. रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और विभिन्न स्तरों पर निगरानी की जा रही है.

परीक्षार्थियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. ट्रेनों का समय निर्धारित कर दिया गया है तथा यात्रियों को लगातार इसकी जानकारी दी जा रही है.

जंक्शन पर एसटीएफ समेत विशेष सुरक्षा बल तैनात

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की टीम ने सहरसा जंक्शन पर फ्लैग मार्च किया. परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए एसटीएफ की टीम भी तैनात की गई है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार समस्तीपुर मंडल से एक दर्जन से अधिक विशेष सुरक्षा बल के जवानों को सहरसा जंक्शन पर लगाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.

पेयजल और यात्री सुविधाओं की विशेष व्यवस्था

रेल प्रशासन की ओर से स्टेशन परिसर में जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है. पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार यादव और डीसीआई संजय कुमार की निगरानी में सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

क्राउड कंट्रोल पर विशेष फोकस

भीड़ प्रबंधन को लेकर डीसीआई संजय कुमार स्वयं जंक्शन पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन, प्लेटफॉर्म और अन्य आवश्यक सूचनाओं को लेकर समय-समय पर उद्घोषणा की जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

रेल प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और भीड़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >