सहरसा को सीएम नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, सम्राट चौधरी बोले- एक महीने में जारी होगा एयरपोर्ट का टेंडर

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सहरसा जिले में पहुंचे. यहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. उन्होंने सहरसा एयरपोर्ट का टेंडर अगले महीने में जारी होने का ऐलान किया.

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा को लेकर सहरसा जिले में पहुंचे. जिले को सीएम नीतीश ने 500 करोड़ की योजनाओं का गिफ्ट दिया. इसके बाद मंच से लोगों को संबोधित भी किया. मंच से मुख्यमंत्री ने कहा, 2005 में हमारी सरकार बनी. इससे पहले की क्या स्थिति थी, याद है ना. लोग शाम होने के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे. हिंदू-मुस्लिम में लड़ाई होते थे. सरकार बनते ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई, जिसके बाद झगड़े कम हुए.

सीएम ने विकास कार्यों को गिनाया

सीएम नीतीश ने यह भी कहा, हम लोग की सरकार आने के बाद शुरु से ही विकास का काम हो रहा है. अब किसी भी प्रकार के डर और भय का वातावरण नहीं है. सीएम ने बिहार सरकार की तरफ से किए गए सभी विकास कार्यों को गिनाया. साथ ही राज्य में बिजली आपूर्ति को लेकर कहा, हमारी सरकार ने 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचाई और वो भी सस्ती दर पर. अब तो 125 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है.

सम्राट चौधरी ने एयरपोर्ट को लेकर किया ऐलान

सीएम नीतीश के साथ उनकी समृद्धि यात्रा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि अगले एक महीने के अंदर सहरसा एयरपोर्ट का टेंडर जारी होगा. साथ ही उन्होंने बिहार में सड़कों का जाल बिछाने और सहरसा में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किए जाने का जिक्र किया.

सीएम नीतीश के कार्यकाल की जमकर की तारीफ

सम्राट चौधरी ने कहा, सीएम नीतीश कुमार ने ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया कि आज सहरसा से लोग पटना सिर्फ 3 से 4 घंटे में ही पहुंच रहे हैं. खगड़िया से एक विशेष सड़क बनाने का काम भी चल रहा है. मानसी से सीधा सहरसा को जोड़ा जाएगा. सिमरी-बख्तियारपुर ये सब टापू का इलाका है. यहां सिर्फ पुल ही पुल बनाए जा रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि सीएम नीतीश ने धीरे-धीरे विकास के सपनों को आगे लाया और आज हम कह सकते हैं कि जिस बिहार में 6 हजार किलोमीटर लंबी सड़क हुआ करती थी, आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एक लाख 40 हजार किलोमीटर लंबी सड़क बनी है. बिहार को आर्थिक रूप से खड़ा किया है.

Also Read: कल्याण बिगहा में निशांत कुमार को मिला गुलाब का फूल, बोलीं महिलाएं- परिवार बढ़ाइए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >