आग से जला मवेशी घर, बकरी जली, गाय झुलसी

आग से जला मवेशी घर, बकरी जली, गाय झुलसी

सोनवर्षाराज. सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र के बरैठ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक अमृता गढ में सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से एक मवेशी घर जलकर राख हो गया. वहीं एक गाय और एक बकरी बुरी तरह झुलस गयी. जबकि एक बकरी जलकर राख हो गयी. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार अमृता गढ निवासी चंदन मुखिया के मवेशी घर में अचानक आग लग गयी. जब तक लोगों को आग लगने का पता चला, तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया और घर में बंधी एक गाय व बकरी बुरी तरह झुलस गयी. जबकि एक बकरी की मौत हो गयी. घटना के बाद पीडित पशुपालक के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गयी. जबकि ग्रामीणों द्वारा आग पर किसी तरह काबू पाया गया, नहीं तो एक बहुत बडी घटना घट सकती थी. परिवार का मुख्य जीविका का साधन पशु पालन ही था. घटना के बाद पीडित पशुपालक ने एक आवेदन सीओ को देकर आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली सहायता राशि देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >