घर में घुसकर नकदी व जरूरी कागजात की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Saharsa News : सहरसा में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच विद्यापति नगर में एक घर में देर रात चोरों ने सेंध लगाई. घर में घुसकर नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गए. राहत की बात यह रही कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Saharsa News : सहरसा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर का है, जहां देर रात एक घर में घुसकर चोर नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए. राहत की बात यह रही कि पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित ने पुलिस से जल्द कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है.

देर रात खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर

सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले राजन कुमार सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 21 जुलाई की रात करीब 3:24 बजे परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात चोर बांस का गेट खोलकर घर के परिसर में दाखिल हुआ. इसके बाद शौचालय की खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

12 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज चोरी

पीड़ित के अनुसार चोर गोदरेज में रखे करीब चार हजार रुपये नकद, पैंट में रखे आठ हजार रुपये तथा आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात लेकर फरार हो गया. सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई.

CCTV फुटेज के आधार पर होगी जांच

राजन कुमार सिंह ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. उन्होंने पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराने की बात कही है, ताकि आरोपित की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है. उन्होंने चोरी गए रुपये और जरूरी दस्तावेजों की बरामदगी के साथ परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं स्थानीय लोगों ने भी लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने और चोरी की वारदातों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >