तेज गति अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

तेज गति अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

टुकड़ों में सड़क पर बिखर गयी युवक की खोपड़ी महिषी . क्षेत्र के रोड नंबर 17 के बलुआहा पुल से सटे पश्चिम पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित तेज गति बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी व एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान जलई ओपी क्षेत्र के बीरगांव पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी नारायण राय के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शी झाड़ा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य बिपिन पासवान ने जानकारी देते बताया कि युवक अपने गांव के हीं साथी धीरज राय के पुत्र अशोक राय के संग अपनी बाइक से सहरसा की ओर जा रहा था. उसके आगे एक चार पहिया वाहन भी उसी दिशा में जा रही थी. सहरसा से दरभंगा जाने वाली राज्य परिवहन निगम की पीले रंग की बस ने पहले तो चार पहिया वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन पीछे चल रहा बाइक सवार युवक उसके चपेट में आया व बाइक से दूर जा गिरा. बस की गति इतनी तेज थी कि सड़क पर गिरे युवक के सर को रौंदता चला गया. बस के भार से युवक की खोपड़ी टुकड़ों में सड़क पर बिखर गयी व उसने तत्काल दम तोड़ दिया.स्थानीय लोगों ने 112 को कॉल कर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. शव की पहचान होने व घटना की जानकारी मिलते हीं गांव से परिजन व दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच सड़क जाम करने का जिद करने लग. महिषी थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार व जलई थानाध्यक्ष के समझाने बुझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए व शव को पोस्टमॉर्टम में भेजने की कागजी खानापूर्ति की गई. शव के संग परिजनों के विलाप से हर आने जाने वाले गमगीन दिखे. स्थानीय मुखिया अर्चना आनंद, पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार सिंह जीशू, पूर्व प्रमुख बैजनाथ कुमार विमल, पैक्स अध्यक्ष शिव नारायण साह सहित अन्य ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते मृतात्मा की शांति व परिजनों के संबल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. घटना से ग्रामीणों में मातम का माहौल बना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >