सड़क दुघर्टना में बाइक सवार व छात्रा जख्मी

थाना क्षेत्र के तेलियाहाट कुशमी सड़क मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसा हुआ.

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के तेलियाहाट कुशमी सड़क मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसा हुआ. कुशमी स्थित सोनाक्षी मोबाइल दुकान के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, वहीं बाइक सवार युवक भी घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी निजी मेडिकल ले गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ. घायल बाइक सवार की पहचान खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >