'आगे बिहार पीछे यूपी', बिहार के इस बीडीओ की गाड़ी में लगा है दो राज्यों का नंबर प्लेट...

Bihar News: सहरसा के सौरबाजार प्रखण्ड के बीडीओ की पर्सनल वाहन पर दो अलग-अलग राज्यों का नंबर प्लेट लगा हुआ है. गुरुवार को सौरबाजार प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की नेम प्लेट लगी गाड़ी खड़ी थी. जिसमें आगे बिहार का नंबर, तो पीछे यूपी का नंबर प्लेट लगा हुआ था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bihar News: सहरसा के सौरबाजार प्रखण्ड के बीडीओ की पर्सनल वाहन पर दो अलग-अलग राज्यों का नंबर प्लेट लगा हुआ है. गुरुवार को सौरबाजार प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की नेम प्लेट लगी गाड़ी खड़ी थी. जिसमें आगे बिहार का नंबर, तो पीछे यूपी का नंबर प्लेट लगा हुआ था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि उक्त वीडियो की सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

वीडियो वायरल होते ही बीडीओ ने पीछे का नंबर प्लेट खुलवा दिया, लेकिन यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है. आखिर एक प्रखंड स्तर के पदाधिकारी द्वारा इतनी बड़ी गलती कैसे हो गयी. अब नंबर पर संशय बना हुआ है कि कौन सा नंबर सही है और कौन सा गलत, क्योंकि यह बात तो परिवहन विभाग की जांच के बाद ही पता चल पायेगा.

स्थानीय लोग कर रहे जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने इस नंबर प्लेट लगी गाड़ी की जांच करने की मांग की है कि कहीं सरकारी पदाधिकारी के बोर्ड लगी हुई गाड़ी की आड़ में कोई गलत काम तो नहीं हो रहा है. क्योंकि सहरसा में पिछले दिनों एक वरीय पदाधिकारी की नेम प्लेट लगी गाड़ी से शराब की ढुलाई की जा रही थी, जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा था.

Also Read: टाटानगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बिहार में पथराव, कोच का शीशा टूटा…

बीडीओ नेहा कुमारी ने क्या कहा?

सौरबाजार बीडीओ की सरकारी गाड़ी पिछले कई महीनों से खराब है, जिसे मरम्मत नहीं कराया जा रहा है और निजी गाड़ी का उपयोग किया जा रहा है. इस मामले में बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि यह यूपी की गाड़ी है. वहां का नंबर प्लेट लगा हुआ था. इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा बिहार का नंबर लिया गया. आगे नया नंबर प्लेट लगाया गया है. ड्राइवर की गलती के कारण पीछे का नंबर प्लेट नहीं बदला जा सका था. उसे बदलवा दिया जायेगा.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >