खगड़िया में 21 अप्रैल को कांग्रेस बचाओ सम्मेलन को सफल बनाने को पूर्व विधायक ने किया विमर्श बनमा ईटहरी . प्रखंड में शनिवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक छत्रपति यादव द्वारा घोषणा की गयी कि कांग्रेस बचाओ सम्मेलन 21 अप्रैल को खगड़िया जिला मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा. यह सम्मेलन ””जिलेवार कांग्रेस बचाओ सम्मेलन कार्यक्रम”” की तैयारी का हिस्सा है. आयोजकों के अनुसार इस सम्मेलन का उद्देश्य समर्पित कांग्रेसजनों और जनता के साथ मिलकर कांग्रेस में बदलाव लाना है. वक्ताओं ने अपनी पांच वर्षों की राजनीतिक यात्रा के अनुभवों को समाज के सामने साझा करने का भी लक्ष्य बताया है. प्रेस वार्ता में बताया गया कि वर्तमान में बिहार कांग्रेस संक्रमणकाल से गुजर रही है. समर्पित कांग्रेसजन मूकदर्शक बने हुए हैं और हताश-निराश हैं. उनका मानना है कि पार्टी के अंदर पर्यटकों की भीड़ के कारण अस्थिरता और अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे जमीनी कार्यकर्ता खामोश हो गये हैं. इसी चिंतन से प्रेरित होकर आपका साथ चाहिए यात्रा की शुरुआत की जा रही है. यह यात्रा समर्पित कांग्रेसजनों और जनता के साथ कांग्रेस में बदलाव के लिए समर्थन जुटायेगी. 21 अप्रैल को खगड़िया में होने वाले कांग्रेस बचाओ सम्मेलन में सभी से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गयी है.
वर्तमान में संक्रमणकाल से गुजर रही बिहार कांग्रेस

वर्तमान में संक्रमणकाल से गुजर रही बिहार कांग्रेस
Copied link
वर्तमान में संक्रमणकाल से गुजर रही बिहार कांग्रेस