दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण में भाग लेने बरौनी कैडेट्स हुए रवाना

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण में भाग लेने बरौनी कैडेट्स हुए रवाना

सहरसा . 17 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 29 मई से सात जून तक बरौनी में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने कैडेट्स गुरुवार को रवाना हुए. कमांडिंग ऑफिसर व इस कैंप के कैंप कमांडेंट कर्नल बी सत्यनारायण की देखरेख में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मेजर गौतम कुमार के नेतृत्व में भाग लेने कैडेट्स रवाना हुए. इस मौके पर मेजर गौतम कुमार ने कहा कि इस कैंप में जिले के 17 बिहार बटालियन के विभिन्न महाविद्याय व विद्यालय के छात्र व छात्रा कैडेट्स भाग ले रहे हैं. इसके अलावा इस कैंप मै थल सेना कैंप, इंटर ग्रुप गवर्नर बैनर कंपटीशन का भी चयन व तैयारी की जायेगी. उन्होंने कहा कि एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 10 दिवसीय है. जिसमें कैडेटों को अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ प्रेरित किया जाता है. यह शिविर कैडेटों के लिए विभिन्न जीवन कौशल एवं नेतृत्व के गुणों को विकसित करने में मदद करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >