Barauni Ahmedabad Express: बरौनी नहीं बल्कि इस जिले से चलेगी यह एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या है रूट…

Barauni Ahmedabad Express: बिहार से चलने वाली ट्रेनों में भीड़ की समस्या को देखते हुए कभी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया जा रहा तो कभी ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिए जा रहे. इस बीच बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर खबर आ गई है. दरअसल, यह ट्रेन बरौनी से ना चलकर किसी और जिले से चलेगी.

Barauni Ahmedabad Express: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही बिहार से चलने वाली ट्रेनों में भीड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है. ट्रेन में भीड़भाड़ को देखते हुए कभी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला रेलवे प्रशासन की ओर से लिया जा रहा तो कभी कई ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिए जा रहे हैं. इस बीच बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ी बड़ी खबर आ गई है. दरअसल, बिहार के बरौनी से गुजरात के अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी से ना चलकर सहरसा जिले से चलेगी.

बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को सहरसा के लिए बढ़ाया

जानकारी के मुताबिक, इस एक्सप्रेस ट्रेन का सहरसा से बरौनी तक नंबर 05221 रहता है जबकि बरौनी से अहमदाबाद के लिए ट्रेन का नंबर 19484 हो जाता है. यह ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया और मानसी में भी रुकती है. तो वहीं, बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को ही सहरसा के लिए बढ़ा दिया गया है और नंबर भी बदल दिया गया है. खबर की माने तो, ट्रेन का नंबर 05221 रखा गया है. हालांकि, बरौनी से अहमदाबाद के बीच इस ट्रेन का नंबर पहले की तरह 19484 ही रखा गया है.

क्या है एक्सप्रेस ट्रेन का रूट ?

वहीं, रूट की बात करें तो, यह एक्सप्रेस ट्रेन अब बेगूसराय, खगड़िया, मानसी होते हुए सहरसा के रास्ते अहमदाबाद जाती है. जानकारी के मुताबिक, पिछले 2 मई 2025 से बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन सिर्फ शनिवार को छोड़कर हर रोज सहरसा से अहमदाबाद के लिए रवाना होती है. तो वहीं, बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग खजुराहो, भोपाल, सूरत और वडोदरा से भी होकर गुजरता है.

Also Read: Patna Crime: सनकी दामाद ने ससुराल में बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 4 दिन पहले जेल से जमानत पर आया था बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >