वाहन जांच अभियान में 62 वाहनों पर कार्रवाई, 2.70 लाख रुपये का जुर्माना

सहरसा में जिला परिवहन कार्यालय ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 वाहनों पर कुल 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया.

सहरसा : जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को सहरसा-बनगांव रोड पर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से विशेष वाहन जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था.

62 वाहनों पर कार्रवाई, 2.70 लाख का जुर्माना

जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 2.70 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया. अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, बीमा समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई. वहीं ऑटो, चारपहिया और ट्रैक्टर चालकों के दस्तावेजों का भी गहन निरीक्षण किया गया.

हेलमेट पहनने की दिलाई शपथ

अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों को भी रोका गया, जो हेलमेट पहनने के बजाय उसे केवल वाहन में टांगकर चल रहे थे. अधिकारियों ने उन्हें मौके पर हेलमेट पहनाया और भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की शपथ दिलाई.

नियमों के पालन की अपील

जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे. उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की.

यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल के नेतृत्व में चलाया गया. इसमें अपर जिला परिवहन पदाधिकारी जीशान अहमद, मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक और जिला परिवहन कार्यालय की चलान टीम शामिल रही.

और पढ़ें : सहरसा के सोनवर्षा कचहरी को मिला नया थाना भवन, DIG ने किया उद्घाटन, अब यहीं से होगा पुलिस का पूरा कामकाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay kumar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >