जालंधर में सड़क हादसे में बलवाहाट के मजदूर की मौत

जालंधर में सड़क हादसे में बलवाहाट के मजदूर की मौत

सिमरी बख्तियारपुर . बलवाहाट थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत के बरसम गांव निवासी लिलनंद राम के 32 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार राम की पंजाब के जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया. वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि पप्पू कुमार राम करीब 15 दिन पूर्व ही मजदूरी करने के लिए पंजाब के जालंधर गया था. वह वहीं रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था. रविवार की देर शाम काम समाप्त कर वह अपने ठिकाने पर लौटा था. इसी दौरान उसने अपने एक सहयोगी को खाना बनाने के लिए कहा एवं स्वयं सब्जी लाने के लिए बाहर निकला. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी बबिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे चार वर्षीय एक पुत्र निखिल कुमार व दो पुत्रियां सृष्टि कुमारी और स्वीटी कुमारी को छोड़ गया है. इधर घटना के बाद जदयू जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने पंजाब सरकार से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए. जिससे उन्हें इस कठिन समय में सहारा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >