बाबा शिवदत्त टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट आठ से

आगामी 08 फरवरी से 15 फरवरी तक धबौली खेल मैदान के प्रांगण में आयोजित होने वाले बाबा शिवदत्त टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए स्थानीय युवाओं व खेल प्रेमियों की मंगलवार को धबौली खेल मैदान के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया.

सफल आयोजन के लिए स्थानीय युवाओं व खेल प्रेमियों की हुई बैठक पतरघट. आगामी 08 फरवरी से 15 फरवरी तक धबौली खेल मैदान के प्रांगण में आयोजित होने वाले बाबा शिवदत्त टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए स्थानीय युवाओं व खेल प्रेमियों की मंगलवार को धबौली खेल मैदान के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में युवाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बाबा शिवदत्त टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जायेगा. आयोजन समिति के सदस्यों नें निर्णय लिया कि बाबा शिवदत्त इस इलाके के महान संत थे. इसलिए उनके आदर्शों व विचारों से प्रेरणा लेते हुए उनके नाम से टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू किया गया है. मौके पर पूर्व सरपंच रणजीत कुमार सिंह, सोना सुधीर सिंह, चुन्नु सिंह, वार्ड सदस्य संतोष कुमार सिंह, रघुनंदन सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रशांत सिंह, सनोज कुमार सिंह, देव सिंह, सोनू सिंह, निखिल निहाल सिंह, नीतीश कुमार यादव, आशीष सिंह, अतुल शेखर, मुकुंद झा, हर्ष कुमार, आदित्य नयन, आदर्श, कृष्णा, मयंक, सुंधाशु, कौटिल्य राणा, सहित स्थानीय युवा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >