एसएनएसआरकेएस कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

सहरसा . सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में शुक्रवार को संपन्न हो गयी. महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रो.डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में रमेश झा महिला कॉलेज, आरएम कॉलेज, एमएलटी कॉलेज, ईस्ट एंड वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के कुल 597 छात्र-छात्राओं का परीक्षा का केंद्र इस महाविद्यालय को बनाया गया. जिसमें कुल 587 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. जिसमें 10 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे. महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार सिंह एवं डॉ. अनिरुद्ध कुमार के साथ सहायक डॉ. धर्मव्रत चौधरी ने परीक्षा को सुचारू रूप से कदाचार मुक्त लेने के लिए सभी वीक्षकों का आभार व्यक्त किया. परीक्षा में सहयोग करने वालों में डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ महानंद सदा, मनोज कुमार सिंह, नवीन कुमार, अभिनव कुमार, सुधा कुमारी, बबीता कुमारी, नौसीबा खातून, बिंदु कुमारी, सुनीता कुमारी, सत्यम, पुरूषोतम कुमार सिंह, बसंत प्रसाद सिंह, अभिमन्यु कुमार, प्रांजल सुमन, संजय कुमार सिंह, नितेश्वर निर्भय, प्रधान सहायक ओम प्रकाश सिंह, उदय कुमार, ओमप्रकाश पंडित, बब्बन कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >