आग से सुरक्षा को ले मॉकड्रिल व बैठक कर किया जागरूक

अनुमंडल अग्निशमन के प्रधान अग्निक निरंजन कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आग से सुरक्षा को लेकर मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया.

सहरसा. अनुमंडल अग्निशमन के प्रधान अग्निक निरंजन कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आग से सुरक्षा को लेकर मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. अग्निशमन कर्मी राजेश रंजन, राकेश कुमार सिंह, अनुपम रजक, सनोज कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, अमित कुमार साह, बिट्टू कुमार, अभिषेक कुशवाहा ने प्रखंड कहरा प्रखंड के बरियाही बस्ती वार्ड 12, उत्क्रमित विद्यालय बरियाही वार्ड तीन, सौरबाजार प्रखंड के बराही वार्ड चार पंचायत सहुरिया पूर्वी बैजनाथपुर, सबैला चौक वार्ड नौ पंचायत तिरी बैजनाथपुर, महिषी प्रखंड के तेलवा वार्ड आठ एवं नौ पंचायत तेलवा पश्चिम जलई में ग्रामीणों के बीच मॉक ड्रिल एवं बैठक के माध्यम से आग से सुरक्षा, बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी. जिसमें गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग, झुग्गी-झोपड़ी की आग, बीड़ी सिगरेट से आग लगने पर क्या करें, क्या नहीं करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन सेवा का सरकारी संपर्क नंबर व लीफलेट वितरण कर जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >