आग से सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

आग से सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

सहरसा . अनुमंडल अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिससे आग लगने की घटनाओं को कम किया जा सके व कम से कम क्षति हो. जानकारी देते सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाई यादव ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र के बैजनाथ पत्ती वार्ड नंबर 7 में जागरूकता अभियान चलाया गया विभागीय कर्मी विश्वजीत कुमार, सिंपल कुमारी अंकुल कुमार ने लोगों को आग से सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा के उपाय भी बताएं. वहीं लोगों के बीच लीफलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि इन दिनों आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है. खासकर ग्रामीण क्षेत्र में घटनाएं चूल्हे की आग से हो रही है. वहीं बिजली के शॉर्ट सर्किट से भी काफी घटनाएं बढ़ रही है. जिससे बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी जा रही है. जिससे इस प्रकार की घटना ना हो. घटना होने पर कम से कम जान माल की क्षति हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >