सहरसा . अनुमंडल अग्निशामालय सहरसा के प्रधान अग्निक प्रदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया. अग्निक चालक राजेश रंजन, अंकुल कुमार, ममता कुमारी, गायत्री पूजा, अभिमन्यु राज ने नगर निगम क्षेत्र के ग्राम बेगहा वार्ड नंबर नौ, 10, नरियार वार्ड नंबर आठ, नौ, आरोग्य मंदिर हॉस्पिटल वार्ड नंबर 14, वार्ड संख्या तीन चार एवं 13 में ग्रामीणों के बीच मॉक ड्रिल के माध्यम से आग के बारे में विस्तृत जानकारी देते सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल कर जानकारी दी. जिसमें गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग, झुग्गी-झोपड़ी की आग, बीड़ी सिगरेट की आग लगने पर क्या करें क्या नहीं करें के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन सेवा का सरकारी संपर्क नंबर एवं लीफलेट वितरण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
