आशा कार्यकर्ताओं ने जलाया पीएम व सीएम का पुतला

आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के मुख्य द्वार के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया.

वैक्सीन कुरियर की प्रोत्साहन राशि व पारितोषिक राशि की भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

सोनवर्षाराज. बिहार राज्य आशा एवं फैसिलिटेटर संघ के आह्वान पर वैक्सीन कुरियर की प्रोत्साहन राशि व पारितोषिक राशि की भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के मुख्य द्वार के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. इस दौरान संघ के प्रखंड अध्यक्ष रेखा कुमारी के नेतृत्व में मौजूद आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रखंड अध्यक्ष रेखा कुमारी ने कहा कि पिछले करीब आठ माह से वैक्सीन कुरियर की प्रोत्साहन राशि और पारितोषिक राशि का भुगतान नहीं किया गया है. बिहार राज्य आशा एवं फैसिलिटेटर संघ की ओर से आगामी 11 व 12 अप्रैल को पटना में प्रोत्साहन और पारितोषिक राशि के भुगतान से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. जिसके बाद बैठक में निर्णय के अनुरूप शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर संघ के आवाह्न पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जायेगा. प्रदर्शन में मनीषा कुमारी, रीना कुमारी, गुड्डी कुमारी, रानी, साधना कुमारी, नीतू, रूबी, रीना देवी, अनीता सोनी, अंजन कुमारी, सुनीता कुमारी सहित अन्य आशा व फैसिलिटेटर मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >