ओवरब्रिज निर्माण का विरोध करने वाले व्यवसायियों का बहिष्कार करने की अपील

व्यवसायियों का बहिष्कार करने की अपील

ओवरब्रिज निर्माण को लेकर समर्थकों की हुई बैठक सहरसा . शंकर चौक स्थित रामजनकी ठाकुरबाड़ी में सोमवार को ओवरब्रिज निर्माण कार्य में विकास विरोधी व्यापारियों व असामाजिक तत्वों के विरोध में बैठक की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से नागरिक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया. बैठक में सभी बिन्दुओं पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि ओवरब्रिज में बाधक बन रहे जिले के कुछ व्यापारियों को पुलिस प्रशासन अपने स्तर से पहल कर उन्हें बाधा डालने से रोके. सदस्यों ने कहा कि लगभग तीन दशक के इंतजार के बाद अब ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू हो रहा है. जिसमें कुछ व्यापारी गद्दार की भूमिका में हैं. जिससे नागरिक संघर्ष की आशंका प्रबल हो गयी है. नागरिकों में गहरा आक्रोश है. इससे जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को ओवर ब्रिज निर्माण विरोधी उद्दंड तत्वों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. जिससे शहर का माहौल खराब नहीं हो एवं शांति व्यवस्था बनी रहे. साथ ही जिले के आमजनों से अपील की कि ऐसे व्यापारियों को चिन्हित कर सामूहिक रूप से सामाजिक बहिष्कार करें एवं उनके दुकान से खरीददारी नहीं करें. मौके पर मुकेश सिंह, ताबिश मेहर, नन्हें सिंह, जावेद अनवर चांद, तेजस्वी ठाकुर, रौशन माधव मिश्रा, रणजीत दास, शंकर शशि, गौरव वर्मा गोलू, पिंटू कुमार, कौशल क्रांतिकारी, मकबूल, मोनू कुमार, आशीष यादव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >