आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय बदला, स्कृल नहीं हुआ मॉर्निंग

आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय बदला, स्कृल नहीं हुआ मॉर्निंग

सत्तरकटैया . आईसीडीएस द्वारा संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन समय में परिवर्तन कर दिया गया है. सीडीपीओ अवंतिका मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सुबह 7:30 से 11:30 तक किया जायेगा. जो इससे पूर्व 9:30 से 1:30 बजे तक संचालित किया जा रहा था. गर्मी के मौसम को देखते हुए समय में परिवर्तन किया गया है. लेकिन शिक्षा विभाग ने स्कूल को मॉर्निंग नहीं किया है. जिसके कारण एक अप्रैल को शिक्षक पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही विद्यालय पहुंचे. शिक्षकों को उम्मीद थी की एक अप्रैल से स्कूल मॉर्निंग जरूर होगा. लेकिन अभी तक विभाग से कोई पत्र जारी नहीं किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >