स्नान के दौरान नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

स्नान के दौरान नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

जयपुर. थाना क्षेत्र के चांदन नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मल्होरीचक गांव निवासी 70वर्षीय वृद्ध गोविंद यादव के रूप में हुयी है. नदी से काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तो रविवार को करीब दो किलोमीटर दूर नदी किनारे मृतक का शव बरामद हुआ. परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया. मृतक के तीन पुत्र भोला यादव, भूदेव यादव व संजय यादव सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >