विभिन्न छह योजनाओं के लाभुकों के खातों में राशि किया अंतरण

सभी सामाजिक सुरक्षा के पेंशन धारियों को डीबीटी के माध्यम से अगस्त महीने की पेंशन राशि का अंतरण किया गया.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

सहरसा. सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत पेंशनधारियों को वर्चुअल मोड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा के पेंशन धारियों को डीबीटी के माध्यम से अगस्त महीने की पेंशन राशि का अंतरण किया गया. जिसको लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के समक्ष प्रदर्शित किया गया. जिले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में की गयी. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, निदेशक डीआरडीए वैभव कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार सहित जिला के निकटतम लगभग 150 पेंशनधारियों की उपस्थिति रही. समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार ने सभी छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. जिसके तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत कुल 78 हजार 835 लाभार्थी, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के कुल एक लाख तीन हजार 294 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के कुल 11 हजार 985 लाभार्थी, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कुल 14 हजार 997 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना के एक हजार 858 लाभार्थी, बिहार निशक्तता पेंशन योजना के 16 हजार 155 लाभार्थियों को आज माह अगस्त की पेंशन की राशि का डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुकों के खाते में अंतरण किया गया है. जिससे समाज में वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को सम्मान एवं सुरक्षा मिलेगा. अंत में जिलाधिकारी ने जिले के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन राशि के लिए शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >