हत्या सहित अन्य मामले के आरोपी गिरफ्तार

हत्या सहित अन्य मामले के आरोपी गिरफ्तार

सलखुआ. कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार की रात थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी के नेतृत्व में कई गांवों में छापेमारी कर विभिन्न कांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार रामाेदित मिस्त्री पिता दुखा मिस्त्री, पप्पू मिस्त्री, विजय मिस्त्री दोनों पिता अशर्फी मिस्त्री हत्या सहित एक अन्य कांड का आरोपी है. वहीं आर्म्स एक्ट के फरार एनबीडब्लू वारंटी धारनी यादव पिता सुरेश यादव ग्राम चिरैया थाना चिरैया को भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापित कराया गया. जहां से सभी को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >