गोलीबारी मामले का आरोपित धराया

जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर में हुए गोलीबारी की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या के प्रयास कांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है

सहरसा. जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर में हुए गोलीबारी की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर हत्या के प्रयास कांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद कर लिया गया है. एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को महेशपुर में धान की खेत में पानी पटवन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसी दौरान आरोपित महेशपुर निवासी मंजीत कुमार ने सुरेंद्र यादव पिता स्व सरदार यादव को गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. घायल के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिमांशु के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गयी. लगातार छापेमारी कर पुलिस ने आरोपित मंजीत कुमार पिता दरोगी यादव को महज 24 घंटों में गिरफ्तार कर लिया. छानबीन के क्रम में घटना में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद किया. आरोपित पर पूर्व में लूट का मामला दर्ज है. गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, अवर निरीक्षक सत्यप्रकाश कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >