अभिषेक वर्धन बने भाजपा के प्रदेश आइटी सह संयोजक

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश संगठन ने अपने डिजिटल एवं सोशल मीडिया अभियान को और मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.

सहरसा. भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश संगठन ने अपने डिजिटल एवं सोशल मीडिया अभियान को और मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीकू भाई दिलसानिया एवं प्रदेश आईटी संयोजक विकास मेहता ने डॉ अभिषेक बर्धन को प्रदेश आईटी सह संयोजक के पद पर नियुक्त किया है. डॉ अभिषेक वर्धन पिछले कई वर्षों से डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पार्टी की रणनीति, संदेश एवं जनसंपर्क को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उनके नेतृत्व में भाजपा बिहार प्रदेश ने नयी तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर युवाओं एवं नागरिकों तक पार्टी के विचारों को सटीक व प्रभावशाली ढंग से पहुंचाया है. डॉ वर्धन बिहार में डिजिटल संचार के क्षेत्र में एक सक्रिय एवं अनुभवी नेता के रूप में जाने जाते हैं. उनके मार्गदर्शन में अब प्रदेश के प्रत्येक जिले में डिजिटल अभियान, सोशल मीडिया गतिविधियां व्यापक स्तर पर आयोजित की जायेगी. डॉ अभिषेक वर्धन ने कहा कि यह उनके लिए गर्व एवं जिम्मेदारी का पल है. पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ प्रदेश भाजपा के डिजिटल अभियान को और प्रभावी बनाने का कार्य करेंगे. युवाओं एवं आम जनता तक पार्टी का संदेश सीधे पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. डॉ वर्धन की नियुक्ति से पार्टी के डिजिटल अभियान को नयी दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी, जिससे जनता के साथ संवाद व जुड़ाव और मजबूत होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >