आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा एक युवक गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा एक युवक गिरफ्तार

सौरबाजार .आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे एक प्राथमिकी अभियुक्त को सौरबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंदौर गांव निवासी मनोज राम के पुत्र मुकेश राम के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सहरसा पुलिस का कहना है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >