दिवाल गिरने से दबकर एक किशोर की मौत

दिवाल गिरने से दबकर एक किशोर की मौत

अमरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत भरको गांव में अर्धनिर्मित दिवाल के अचानक गिरने से दबकर 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार भरको वार्ड नंबर 3 निवासी बालमुकुंद साह का पुत्र रविश साह गांव के ही मकान की अर्धनिर्मित दिवाल पर कुछ कार्य के लिए चढ़ा था. अचानक दिवाल भरभरा कर गिर गया, जिससे दिवाल पर चढ़ा किशोर नीचे दब गया. परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल, अमरपुर लाया गया. जहां डा. दिवाकर सिंह ने मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही पिता बालमुकुंद साह व माता मीना देवी सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों की करूण रूदन देख अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों की भी आंखे नम हो गयी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में बड़ा था. मृतक के पिता गांव में ही मजदुरी करते हैं. घटना से मृतक के मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >