रमेश झा महिला काॅलेज में वर्गकक्ष के निर्माण के लिए अभियंताओं की टीम शीघ्र लेगी जायजाः डॉ अजय सिंह

अभियंताओं की टीम शीघ्र लेगी जायजाः डॉ अजय सिंह

एमएलसी ने महिला काॅलेज के जर्जर भवन व वर्ग कक्ष की कमी का मामला विधान परिषद में उठाया सहरसा . रमेश झा महिला काॅलेज में वर्गकक्ष के निर्माण के लिए अभियंताओं की टीम शीघ्र जायजा लेगी. विधान परिषद सदस्य डाॅ अजय कुमार सिंह ने महिला काॅलेज के जर्जर भवन व वर्ग कक्ष की कमी का मामला विधान परिषद में उठाया था. उन्होंने एक ऑडिटोरियम निर्माण की मांग भी रखी. गौरतलब है कि रमेश झा महिला काॅलेज का पुराना भवन जर्जर हो चुका है व वर्ग संचालन के लिए उपयुक्त नहीं है. डाॅ सिंह ने बताया कि सरकार की ओर शिक्षा मंत्री ने जबाव देते कहा कि पंद्रह दिन की समय सीमा में अभियंताओं की टीम काॅलेज भवन का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौपेगी. उसके बाद कार्रवाई की जायेगी. विधान पार्षद ने सदन को अवगत कराया कि महान समाजवादी व कांग्रेसी नेता स्व. रमेश झा द्वारा सत्तर के दशक में बालिकाओं के उच्च शिक्षा का सपना देखा था. यह कमिश्नरी का एकमात्र अंगीभूत महिला काॅलेज है. इस महिला काॅलेज में स्नातक के साथ बीएड व बीसीए की पढ़ाई भी होती है. ऑडिटोरियम के नाम पर एक छोटा प्रशाल है. शिक्षा मंत्री ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >