महिला संवाद कार्यक्रम से महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा मजबूत कदम

महिला संवाद कार्यक्रम से महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा मजबूत कदम

महिलाओं को सशक्त बनाने व उनकी आकांक्षाओं को सरकार तक पहुंचाने का बना प्रभावी माध्यम सहरसा . जिलाधिकारी वैभव चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में जिले में महिला संवाद कार्यक्रम सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने व उनकी आकांक्षाओं को सरकार तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है. 18 अप्रैल से पूरे राज्य में शुरू हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना व उनकी अपेक्षाओं को नीतिगत निर्णयों में सम्मिलित करना है. जिले में कुल 1468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के लिए 12 विशेष वाहन तैनात किये गये हैं. जो एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी पॉइंट, स्टैंडी, लीफलेट्स व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाओं से लैस हैं. प्रत्येक वाहन प्रतिदिन दो कार्यक्रम आयोजित करता है. जिससे जिले में हर दिन 24 कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. इन कार्यक्रमों में जीविका एवं गैर जीविका से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं. प्रतिदिन लगभग पांच हजार महिलाएं इन संवादों का हिस्सा बन रही है. रविवार को जिले के 24 स्थानों पर महिला संवाद का आयोजन किया गया. जिसमें पांच हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही हैं. जिससे वे भविष्य में इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सके. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ऑडियो-विजुअल माध्यम से दी जा रही है. साथ ही लीफलेट्स व मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी महिलाओं को वितरित किया जा रहा है. जिससे वे सरकार की नीतियों एवं दृष्टिकोण से अवगत हो सके. महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से अपने जीवन में आए बदलावों को साझा किया. कार्यक्रम में महिलाओं ने पेंशन, आवास, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं में राशि बढ़ाने की मांग भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >