चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग, एक दर्जन घर जले

बिंद टोली बस्ती में मंगलवार की शाम चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने के कारण 10-12 घर सहित उसमें रखा लाखों से अधिक का सामान जलकर राख हो गया.

दो गैस सिलिंडर में भी हुआ ब्लास्ट, एक दर्जन मवेशी जिंदा जले

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जम्हरा पंचायत स्थित बिंद टोली बस्ती में मंगलवार की शाम चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने के कारण 10-12 घर सहित उसमें रखा लाखों से अधिक का सामान जलकर राख हो गया. आग की भयावहता को देख स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा सीओ सहित अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गयी.

सूचना पाकर सीओ प्रिंस प्रकाश, बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला, अपर थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, पुअनि प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल पहुंचकर लगीं आग पर काबू पाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन जब तक दमकल पहुंचता तब तक स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. आग पर काबू पाने से पहले लगभग 10-12 लोगों के घर को आग की भयावहता ने अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया.

जानकारी के अनुसार, स्थानीय मोहन महतो के घर खाना बनाने के दौरान चदरा के घर में आग पकड़ लिया. आग पर जब तक काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बगल के दो घरों में भी आग पकड़ने से उस घर में रखा गैस सिलिंडर के ब्लास्ट होने से आग की भयावहता ने आस-पास के घरों को भी अपने चपेट में लेकर स्थानीय प्रकाश महतो, सोहन महतो, मंजेश महतो, बृहस्पति महतो सहित कई लोगों के घर सहित उसमें रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर, फसल में डालने के लिए लगभग 30 हजार का रासायनिक उर्वरक और नगदी जलने की बात कही जा रही है. वहीं घर में बंधा लगभग एक दर्जन मवेशी जलकर मर गये. घटना स्थल पर स्वयं सीओ प्रिंस प्रकाश, बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला स्वयं कैंप कर स्थिति का जायजा लेते हुए पीड़ित गृहस्वामी को तत्काल प्लास्टिक, कंबल और खाने-पीने का किट उपलब्ध करवाया है. सीओ ने कहा कि क्षति का आकलन किया जा रहा है. जिन लोगों का घर जला है, उनको सरकारी नियम के अनुसार हरसंभव सहयोग किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >