सहरसा जंक्शन से 27 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सहरसा जंक्शन से 27 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सहरसा. सहरसा जंक्शन से 27 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को सहरसा आरपीएफ ने छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया. आरोपी युवक की पहचान 28 वर्षीय अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. वह पिता सुखी चंद्र यादव गांव सैदपुर वार्ड नंबर 16 खगड़िया का निवासी बताया जा रहा है. फिलहाल आरपीएफ में मामला सहरसा उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया. घटना मंगलवार सुबह 8:30 की है. मिली जानकारी के मुताबिक आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव अपनी टीम के साथ मंगलवार सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्ती कर रहे थे. तभी अचानक आरपीएफ की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर गयी. आरपीएफ द्वारा पूछे जाने पर वह भागने की कोशिश करने लगा. आरपीएफ ने तुरंत उसे पकड़ लिया. जब उस यात्री के सामान की तलाशी ली गयी तो उसके पास तीन बैग से 27 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया, प्रत्येक बोतल 750 एमएल की है. सभी बोतल की कुल कीमत 20,610 रुपए बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से खगड़िया आ रहा था. लेकिन ट्रेन में सोये रखने की वजह से सहरसा जंक्शन पहुंच गया. आरपीएफ ने उस यात्री को गिरफ्तार कर सभी शराब की बोतल को जब्त कर लिया. इसके बाद सहरसा उत्पाद विभाग को सूचना दी गयी. मामला उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया. फोटाे – सहरसा 08 – बरामद शराब के साथ आरपीएफ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >