सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, बगीचे में चुन रही थी टिकोला

काशनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार संध्या एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है.

बहला फुसला कर मकई के खेत में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

आरोपी फरार, दो परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

सोनवर्षाराज. काशनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार संध्या एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है. घटना की जानकारी मिलते ही काशनगर थाना पुलिस द्वारा मक्का के खेत में छुपे आरोपित को ढूूंढने के लिए भस्ती गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया, जबकि बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी सोनवर्षा लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची गांव के ही आम के बगीचे में टिकोला चुन रही थी. इसी दौरान बगीचे में पूर्व से मौजूद सकलदेव सादा का 30 वर्षीय पुत्र ललित सादा के द्वारा बच्ची को बहला फुसलाकर मकई के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीडित बच्ची की चिल्लाहट सुन दौड़े ग्रामीणों को देख कर आरोपी मक्का के खेत में घुसकर फरार हो गया.

घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मक्का के खेत में दुष्कर्मी को ढूंढने के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. घटना के बाबत काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि घटना में परिजन के दो लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं घटना स्थल पर सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश ठाकुर ने पहुंच कर जायजा लिया. जिसमें दो परिजन को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सहरसा भेजा गया. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच कर जायजा लेने में जुट है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >