SAHARSA 15 पंचायतों में 19 मई को लगेगा पंचायत सहयोग शिविर
मुख्य सचिव के पत्र में प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने एवं उनके प्रभावित निवारण को लेकर जिले में प्रत्येक महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा.
सहरसा मुख्यालय से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट :
मुख्य सचिव के पत्र में प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने एवं उनके प्रभावित निवारण को लेकर जिले में प्रत्येक महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता या उनके समकक्ष जिला स्तरीय बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधर उप समाहर्ता द्वारा किया जाएगा. जिले में इस शिविर का आयोजन तृतीय मंगलवार 19 मई को जिले के विभिन्न पंचायत में आयोजन किया जाएगा. इस दौरान जिले के 15 पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा. आगामी 19 मई को कहरा प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बलहापट्टी, महिषी प्रखंड के पंचायत सरकार भवन मनोवर, पंचायत सरकार भवन भेलाही, नवहट्टा प्रखंड के सामुदायिक भवन सत्तोर, पंचायत सरकार भवन नौला, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय घोघासम, मध्य विद्यालय कठडूमर, सलखुआ प्रखंड के सामुदायिक भवन अलानी, सामुदायिक भवन रैठी कबीर, सौरबाजार प्रखंड के पंचायत सरकार भवन गम्हरिया, पंचायत सरकार भवन रामपुर, सत्तरकटैया प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बारा, सोनवर्षा प्रखंड के पंचायत सरकार भवन मंगवार, पतरघट प्रखंड के पंचायत सरकार भवन विशनपुर, बनमा इटहरी प्रखंड के पैक्स गोदाम परिसर इटहरी में आयोजन होगा. शिविर निर्धारित स्थल पर 10 बजे सुबह से प्रारंभ होगी. शिविर से संबंधित सभी पदाधिकारी एवं पंचायत के सभी कर्मी निर्धारित स्थल पर मौजूद रहेंगे. इसको लेकर जिला अधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु में संयुक्त आदेश निर्गत किया है. उन्होंने शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों, शिकायतों को पंजीकृत करते क्रियान्वयन के लिए शिविर संवाद समाधान पोर्टल का उपयोग करते जन शिकायत के निवारण से संबंधित कारवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.