Saharsa News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से व्यक्ति झुलसा, हालत गंभीर

एक 35 वर्षीय व्यक्ति हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया.

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से आयुष कुमार की रिपोर्ट Saharsa News : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हुसैनचक चौक के समीप मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक 35 वर्षीय व्यक्ति हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. जख्मी की पहचान रायपुरा पंचायत के बलहमपुर गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी स्व ब्रह्मदेव मेहता के 35 वर्षीय पुत्र गजेंद्र मेहता के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार गजेंद्र मेहता मंगलवार को हुसैनचक चौक स्थित एक खाद-बीज दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे थे. सामान लेकर लौटने के दौरान दुकान के समीप बिजली के पोल पर लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये. करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गये, जिससे मौके पर ही हड़कंप मच गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी को आनन – फानन में पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया. फिलहाल उनका इलाज सहरसा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >