पुरीख में गैस सिलेंडर से लगी आग में एक घर जला

पुरीख में गैस सिलेंडर से लगी आग में एक घर जला

सत्तरकटैया.पुरीख पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात में खाना बनाने के दौरान रसोई घर में गैस सिलेंडर से लगी आग में एक घर जल गया. वहीं इस घटना में गृहिणी बाल-बाल बच गयी. मिली जानकारी के अनुसार पुरीख निवासी नीरज कुमार सिंह के रसोई घर में गृहिणी खाना बना रहीं थी. उसी दौरान गैस सिलेंडर से आग लग गयी. देखते ही देखते आग पूरे रसोई घर में फैल गयी. हालांकि गृहिणी अर्पणा देवी किसी तरह जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रही. लेकिन आग की चपेट में आने से रसोई घर पूरी तरह जल गया. इस घटना में लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति की क्षति होने की बात बतायी जा रहीं है. सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचे जदयू नेता रंजीत कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >