नहर में स्नान के दौरान डूबा बालक, माैत

बसनही थाना क्षेत्र के हिंगवा टोला में रविवार को नहर में स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी.

सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के हिंगवा टोला में रविवार को नहर में स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मोकमा पंचायत के हिंगवा टोला वार्ड 6 निवासी मंजीत रजक का पुत्र शुभांकर कुमार रविवार की शाम टोले के अन्य बच्चों के साथ नहर किनारे खेलने गया था. इस दौरान नहर के पानी में स्नान करने लगा. जहां गहरे पानी में जाने से डूबने से उसकी मौत हो गयी. शोर मचाने के बाद ग्रामीणों के जुटने पर बालक शुभांकर का शव पानी से बाहर निकाला गया. बालक के डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक बालक की माता मधु देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >