परीक्षा में बैठने से इनकार पर मारी गोली

सहरसा : गुरुवार को सदर थाने के गांधी पथ मोहल्ला स्थित मुखिया लॉज में सोनवर्षाराज स्थित बैठ मुशहरी निवासी रूपेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. जख्मी के भाई रौशन ने बताया कि प्रशांत पूर्व से उनलोगों के पास आता था. जो रूपेश को दूसरे छात्र के बदले मैट्रिक परीक्षा देने […]

सहरसा : गुरुवार को सदर थाने के गांधी पथ मोहल्ला स्थित मुखिया लॉज में सोनवर्षाराज स्थित बैठ मुशहरी निवासी रूपेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. जख्मी के भाई रौशन ने बताया कि प्रशांत पूर्व से उनलोगों के पास आता था. जो रूपेश को दूसरे छात्र के बदले मैट्रिक परीक्षा देने की जिद कर रहा था. लेकिन रूपेश द्वारा इनकार करने पर पिस्टल से गोली मार कर फरार हो गया. ज्ञात हो कि जख्मी रूपेश सहरसा में रह कर परीक्षा की तैयारी भी करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >