शराब के नशे में युवक गिरफ्तार

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला में शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक हंगामा कर रहा है. सूचना पर सअनि देव कुमार गिरी को सदल बल झपड़ा टोला भेजा […]

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला में शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक हंगामा कर रहा है. सूचना पर सअनि देव कुमार गिरी को सदल बल झपड़ा टोला भेजा गया, तो सुशील दास को हिरासत में ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गयी, तो वह शराब के नशे में पाया गया. जिस पर मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि शराब पीना व बेचना दंडनीय अपराध है. इसके उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >