सहरसा : एआइएसएफ कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी आह्वान पर बीएसएससी घोटाले की सीबीआइ जांच सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्र कार्यालय के मुख्य गेट पर मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे. जिलाध्यक्ष चौसन कुमार ने कहा कि बीएसएससी परीक्षा घोटाले की जांच के आदेश तक फेडरेशन आंदोलन जारी रखेगा.
उन्होंने सभी छात्राओं सहित अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को केजीसेपीजी तक नि:शुल्क शिक्षा देने, वर्ष 2014 से अब तक लिए गये शुल्क वापस करने, सभी छात्रावासों के छात्रों को केरोसिन तेल मुहैया कराने, छोटा गैस सिलेंडर देने, लॉज का किराया तय करने की मांग की. राज्य कार्यकारिणी सदस्य शंकर कुमार,
जिला सचिव मोनू कुमार व अध्यक्ष चौशन कुमार के नेतृत्व में आंदोलन कारी छात्रों ने थाना चौक जाम करने के बाद डीइओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया. छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार छात्रों के अधिकार को कुचलना चाहती है. जिसे छात्र संगठन बर्दास्त नहीं करेगा. संगठन ने अपनी मांगों का स्मार पत्र डीइओ दिनेशचंद्र देव को सौंपा.
