आग लगने से सात लोगों के घर जले

बलहापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में हुआ हादसा जले हजारों के सामान कहरा : प्रखंड के बलहापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 3 बनगांव सुपौल मुख्य मार्ग के बगल में रहने वाले आनंदी दास, राजेश तांती, उमेश तांती, दिनेश तांती, चंदेश्वरी तांती, छोटी तांती और राजकिशोर तांती के फुस का घर जल गया. जबकि एक […]

बलहापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में हुआ हादसा

जले हजारों के सामान
कहरा : प्रखंड के बलहापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 3 बनगांव सुपौल मुख्य मार्ग के बगल में रहने वाले आनंदी दास, राजेश तांती, उमेश तांती, दिनेश तांती, चंदेश्वरी तांती, छोटी तांती और राजकिशोर तांती के फुस का घर जल गया. जबकि एक महिला पपरी देवी आग के कारण हल्की जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गयी. लोगों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया. तब तक अन्य घरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया.
आग लगने से किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है. लेकिन पीड़ितों के हजारों रुपये के घरेलू सामान आग में जल गया. घटना की जानकारी मिलने पर जिला मुख्यालय से दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे. तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >