सिमरी : अनुमंडल क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से मैट्रिक की परीक्षा हुई. एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने +2 उच्च विद्यालय में कदाचार के आरोप में एक छात्रा को परीक्षा से निष्कासित कर दिया. वहीं बुधवार दिन भर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. एसडीओ सुमन प्रसाद साह, डीएसपी अजय नारायण यादव सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक जर्रार जैदी ने बताया कि इस केंद्र पर कुल 1376 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 524 में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 851 परीक्षार्थी में पांच अनुपस्थित रहे. कुल 446 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुई. जिनमें एक कदाचार के आरोप में निष्कासित की गयी.
सिमरी में पहले दिन एक परीक्षार्थी निष्कासित
सिमरी : अनुमंडल क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से मैट्रिक की परीक्षा हुई. एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने +2 उच्च विद्यालय में कदाचार के आरोप में एक छात्रा को परीक्षा से निष्कासित कर दिया. वहीं बुधवार दिन भर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. एसडीओ सुमन प्रसाद साह, […]

इस परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी के रूप में सीडीपीओ अनिता चौधरी तैनात की गयी हैं. वहीं डीसी कालेज परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 398 में से 18 अनुपस्थित रही. वहीं दूसरी पाली में 504 में पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रही. इस केंद्र पर प्रथम दिन कोई परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया. इस केंद्र पर दंडाधिकारी के रूप में बनमा बीडीओ नूतन कुमारी तैनात की गयी है. वही +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक जीवेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 275 परीक्षार्थी में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहीं. दूसरी पाली की परीक्षा में 305 परीक्षार्थी में पांच अनुपस्थित रहीं. इस परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी के रूप में सहायक परियोजना पदाधिकारी सहरसा आशा कुमारी तैनात रहीं. वहीं इस्लामिया उच्च विद्यालय में भी प्रथम दिन दोनों पालियों में शांति पूर्ण माहौल में परीक्षा हुई.