पुलिस वाहन की ठोकर से जख्मी

ग्रामीणों ने रोकी गाड़ी, मुआवजे की रखी मांग कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के रजौरा चौक पर बुधवार को बिना नंबर की एक सुमो गाड़ी ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया. बिना नंबर की यह गाड़ी नवहट्टा थाना पुलिस की है. जो सहरसा की ओर से आ रही थी. इस गाड़ी ने बनगांव […]

ग्रामीणों ने रोकी गाड़ी, मुआवजे की रखी मांग

कहरा : बनगांव थाना क्षेत्र के रजौरा चौक पर बुधवार को बिना नंबर की एक सुमो गाड़ी ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया. बिना नंबर की यह गाड़ी नवहट्टा थाना पुलिस की है. जो सहरसा की ओर से आ रही थी. इस गाड़ी ने बनगांव की तरफ से हीरो बाइक नंबर बीआर 19 एच 1626 से अपने घर वासुदेवा जा रहे वासुदेवा निवासी नटवर झा के पुत्र 20 वर्षीय ईश्वर कुमार झा को धक्का मार दिया. आमने-सामने धक्का लगने से युवक का दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया.
घटना के बाद स्थानीय लोग घायल को इलाज कराने के लिए बरियाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां मौजूद डॉ भुवन कुमार सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सहरसा भेज दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल के परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिस की गाड़ी को रोककर आक्रोशित हो घायल को उचित इलाज कराने की मांग करने लगे. घटना की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों को लगी. जिसके बाद अन्य थाने की पुलिस को भी घटनास्थल पर भेज आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. उचित इलाज करवाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए. वहीं नवहट्टा पुलिस के साथ गाड़ी में ही आ रहे नवहट्टा थाना प्रभारी द्रवेश कुमार ने बताया कि बुधवार को मैट्रिक परीक्षा की ड्यूटी में सहरसा आने के दौरान बाइक सवार अनियंत्रित हो गाड़ी के सामने आ गया. जिसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया. इस कारण पुलिस गाड़ी भी गड्ढे में जाते जाते बची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >