सहरसा : धमसैनी निवासी विनोद कुमार मेहता ने हथियार के बल पर मारपीट कर बाइक छीन लेने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे 27 फरवरी की रात साढ़े नौ बजे अपने एक रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए सहरसा जंक्शन जा रहे थे. इसी दौरान झपड़ा टोला बाइपास के समीप बगीचा से आठ अज्ञात लोगों ने हथियार से लैस होकर सड़क पर घेर लिया.
अपराधियों ने कनपटी में थ्री नट व पेट में चाकू सटाकर बाइक से नीचे उतार लिया और बगीचा में ले गये. जहां उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन, बारह हजार रुपये व बाइक भी छीन लिये. पीड़ित ने आवेदन देकर कारवाई करने की मांग की है. सदर थानाध्यक्ष भाई भरत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
