सच हो रहा व्यवसायियों का सपना मार्केट कॉम्प्लेक्स ले रहा आकार

डीबी रोड में हो रहा अत्याधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण सहरसा : बाजार की भीड़ से अलग, बेहतरीन पार्किंग, सुरक्षित व जनसुविधाओं से लैस शॉपिंग सेंटर के एक ही परिसर में जरूरत के सभी ब्रांडों में खरीदारी की चाहत अब पूरी होने वाली है. जिला परिषद सदस्यों के प्रयास से निर्माणाधीन परियोजना अब डीबी रोड […]

डीबी रोड में हो रहा अत्याधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण

सहरसा : बाजार की भीड़ से अलग, बेहतरीन पार्किंग, सुरक्षित व जनसुविधाओं से लैस शॉपिंग सेंटर के एक ही परिसर में जरूरत के सभी ब्रांडों में खरीदारी की चाहत अब पूरी होने वाली है. जिला परिषद सदस्यों के प्रयास से निर्माणाधीन परियोजना अब डीबी रोड में आकार लेने लगी है. कॉम्पलेक्स के दो मंजिले इमारत की छटा अब राहगीरों को भी आकर्षित करने लगी है. आगामी छह महीने के अंदर परिसर दुकानदारों को हस्तगत करने की योजना है. जिप में लॉटरी के माध्यम से स्थानीय लोगों को दुकान आवंटित की गयी है. दशकों से शहर के मध्य खाली पड़े जिप के भूखंड पर मार्केट कॉम्पलेक्स निर्माण की मांग व जरुरत भी महसूस की जा रही थी. भवन निर्माण में व्यवसायियों से ली गयी करोड़ों की राशि खर्च की गयी है.
एक परिसर में सभी सामान: स्थानीय लोगों को महानगरीय तर्ज पर एक ही परिसर में जरुरत के सभी वस्तु उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉम्पलेक्स निर्माण की व्यवस्था की गयी है. कॉम्पलेक्स में मल्टी ब्रांड स्टोर खोलने के लिए आवंटित दुकान के प्रोपराइटर द्वारा तैयारी भी शुरु कर दी गयी है. स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि ग्राहकों को अब किसी भी सामान के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं रहेगी.
जनसुविधा का रखा गया ख्याल: कॉम्पलेक्स में काम करने वाले दुकानदार, कर्मी व ग्राहकों की सुविधा का भी ख्याल रखा जा रहा है. इसमें दर्जनों शौचालय, यूरिनल व प्याउ की भी व्यवस्था की जा रही है. शहर के मुख्य बाजार में इस प्रकार की सुविधा नहीं रहने से महिलाओं को काफी फजीहत झेलनी पड़ती थी.
पार्किंग की भी है व्यवस्था: मार्केंट में पार्किंग की व्यवस्था को दरकिनार नहीं किया गया है. चारों तरफ निर्माणाधीन दुकानों के बीच पार्किंग का पूरा स्पेश रखा गया है. इसके अलावा घूमने के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए चेयर व गार्डन सहित फव्वारा की भी व्यवस्था की जायेगी. लोगों ने बताया कि बाजार में खरीदारी के समय वाहन चोरी का डर बना रहता था. इसके अलावा सड़क पर वाहन खड़ी करने से बाजार में जाम की समस्या भी उत्पन्न होती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >