सहरसा : जाम से निजात दिलाने के लिए सबसे पहले सड़क किनारे खड़े होने वाले आड़े तिरछे वाहनों को रिकवरी वाहन से जब्त करना होगा. ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध जब पुलिस प्रशासन चालान करेगी, तो स्थिति में सुधार हो सकता है. वहीं अतिक्रमण करने वालों पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में अतिक्रमणकारी फिर से अतिक्रमण न कर सकें. अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी लगाना चाहिए.
पुलिस-प्रशासन सख्त हो, तो मिले राहत
सहरसा : जाम से निजात दिलाने के लिए सबसे पहले सड़क किनारे खड़े होने वाले आड़े तिरछे वाहनों को रिकवरी वाहन से जब्त करना होगा. ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध जब पुलिस प्रशासन चालान करेगी, तो स्थिति में सुधार हो सकता है. वहीं अतिक्रमण करने वालों पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में […]

फ्लाइओवर का हो निर्माण
शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए बंगाली बाजार में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो. इसके अलावा गंगजला रेलवे फाटक पर फ्लाइओवर का निर्माण समय की मांग बनती जा रही है. दोनों समपार पर फ्लाइओवर का निर्माण होने से किसी हद तक जाम से निजात मिल सकेगी.
हो कड़ी कार्रवाई
शहर में यातायात पुलिस को सख्ती बरतते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे. नो इंट्री का सख्ती से पालन हो.