भोज खाने से पांच दर्जन बीमार इलाज के बाद स्थिति सामान्य, भेजा गया घर

सौरबाजार : प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर छह में शुक्रवार की रात मुंडन का भोज खाने से पांच दर्जन लोग बीमार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार अनिल यादव के घर पर आयोजित मुंडन कार्यक्रम में भोज का आयोजन किया गया था. इसमें ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था. उसी भोज […]

सौरबाजार : प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर छह में शुक्रवार की रात मुंडन का भोज खाने से पांच दर्जन लोग बीमार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार अनिल यादव के घर पर आयोजित मुंडन कार्यक्रम में भोज का आयोजन किया गया था. इसमें ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था. उसी भोज में शामिल करीब पांच दर्जन लोग खाना खाने के बाद पेट में दर्द,

उल्टी व पेट में मरोड़ की शिकायत करने लगे. देर रात से ही बीमार लोगों का स्थानीय पीएचसी आने का सिलसिला शुरू हो गया. पीएचसी में मौके पर उपस्थित चिकित्सक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवींद्र कुमार, डॉ केबी चौरसिया व एएनएम सीमा कुमारी व मंजु कुमारी ने पीड़ितों का त्वरित उपचार किया.

मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया अनमोल भगत ने भी अस्पताल पहुंच पीड़ितों का हाल जाना. समाचार प्रेषण तक सभी पीड़ितों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया था.
बोले चिकित्सक: चिकित्सक डॉ रवींद्र कुमार ने बताया कि फूड प्वाजनिंग के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >