सहरसा : मानव श्रृंखला के दौरान जिला मुख्यालय में कई लोगों के बेहोश होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय के प्राध्यापक मो मुख्तार आलम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूरब बाजार की छात्रा राहत प्रवीण, मनोहर हाइ स्कूल के एक छात्र बेहोश हो गये. मानव श्रृंखला की सफलता के लिए जहां प्रशासन एड़ी चोटी एक किये हुए थी. लेकिन शृंखला में शामिल होने आये छात्र-छात्राओं के लिए आपात काल से निबटने के लिए जिला प्रशासन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं नजर आयी. शनिवार को रिफ्यूजी कॉलोनी बैरियर के पास एसएनएस कॉलेज के प्राध्यापक मो मुख्तार आलम बेहोश हो गये.
शृंखला में प्राध्यापक व कई छात्र हुए बेहोश
सहरसा : मानव श्रृंखला के दौरान जिला मुख्यालय में कई लोगों के बेहोश होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय के प्राध्यापक मो मुख्तार आलम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूरब बाजार की छात्रा राहत प्रवीण, मनोहर हाइ स्कूल के एक छात्र बेहोश हो गये. मानव […]

जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉ विनय कुमार सिंह ने उसका समुचित इलाज किया. वहीं पूरब बाजार मुख्य मार्ग पर खड़ी राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूरब बाजार की दसवीं की छात्रा राहत परवीन घंटों धुप में खड़ी रहने के कारण बेहोश हो कर गिर गयी. स्थानीय लोगों ने उसे पानी पिला कर व दवाई दी. लाख दावे के बाबजूद सड़क पर कही एम्बुलेंस नजर नहीं आयी और न ही पानी की कोई व्यवस्था थी.
बच्चों को सड़क पर देख स्थानीय लोगों ने उसके बीच बिस्किट, चॉकलेट व पानी का वितरण किया. शंकर चौक पर सुमित प्रियदर्शी के नेतृत्व में अमित प्रियदर्शी, राजू सुरेका, सी झा, अनिल कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य ने बिस्किट, चॉकलेट का वितरण किया. वहीं दहलान चौक पर नितेश दहलान, विनोद बगेरिया, गोपाल दहलान, सोनू भीमसेरिया सहित अन्य ने बच्चों व अन्य के बीच बिस्किट पानी का वितरण किया. इसके अलावे भी शहर में कई जगहों पर लोगों द्वारा खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया.