सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सराही में फर्जी बीएलओ सहित चार को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आवेदन में दिनेश पासवान ने कहा कि वह मानव श्रृंखला में भाग लेकर अपने घर गया तो देखा कि एक युवक अपने हाथ में वोटर लिस्ट लेकर लोगो से पूछताछ कर रहा था. मेरे द्वारा परिचय पूछने पर उसने अपने आप को बीएलओ बताया.
लेकिन मेरे द्वारा बीएलओं को पहचानने की बात कहने पर उसने कहा कि वह अभिषेक वर्मा के लिये काम करता है. इसके बाद उसने फोन कर अभिषेक वर्मा को बताया तो कुछ लड़के बाइक से आया और गाली गलौज करने लगा. स्थानीय लोगों को जुटते देख सभी भागने का प्रयास किया. लेकिन लोगों ने अजीत कुमार, सुशील कुमार, रवि वर्मा व अभिषेक वर्मा को पकड़कर पुलिस को सौपा.
